बागेश्वर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर के सचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित हैं।
इसके तहत पीड़ितों को कानूनी सेवा प्रदान करने के लिए जिले के सभी न्याय पंचायतों में अर्द्धविधिक कार्यकर्ता (पीएलवी) की नियुक्ति की जानी है।
इसके लिए इच्छुक महिला-पुरुष तीन अक्तूबर 2017 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अपना प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय के टेलीफोन नंबर 05963-221844 पर भी संपर्क किया जा सकता है।