फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 550 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। हंस फाउंडेशन और हंस कल्चरल सेंटर की ओर से एंजेल्स एकेडमी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 550 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं बांटी। शिविर में 250 लोगों के आंखों की जांच कर उन्हें मुफ्त चश्मे दिए गए। शिविर में दूर-दूर से लोग स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आए थे।
विज्ञापन


संस्था के मेडिकल कोआर्डिनेटर महेश जोशी ने बताया कि डॉ. विनायक रावत और डॉ. साहिल सिद्दीकी ने करीब 550 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उन्हें दवाएं बांटी, शिविर में करीब 250 लोगों के आंखों की जांचकर उन्हें चश्मे बांटे गए।

शिविर संपन्न कराने में टेक्नीशियन प्रशांत आर्या, आरडी शर्मा, मनोज बिष्ट और मनोज ने सहयोग दिया। विद्यालय के प्रबंधक भारत गढ़िया, सचिव कमला गढ़िया और प्रधानाचार्य बीसी पंत ने संस्था के सहयोग का आभार जताया। प्रबंधक गढ़िया ने बताया इस तरह के शिविरों से दूरदराज क्षेत्र के लोगों को खास फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें