फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलना बैंड हादसे में घायल महिला की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कलना बैंड के समीप सड़क हादसे में घायल महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं शनिवार की देर रात कार चालक और दूल्हे के पिता विनोद पंत का सरयू घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


विनोद पंत (58) निवासी गोखुरी के तीन बेटे हैं। बीते शुक्रवार को मंझले बेटे विनय पंत की बरात लेकर तहसील रोड स्थित एक होटल में आए थे। शनिवार सुबह करीब आठ-नौ बजे दुल्हन की विदाई के बाद वह अपनी कार (यूके/02/5754) से वापस गोखुरी जा रहे थे। कलना बैंड के समीप नींद की झपकी आने से उनकी कार 40-50 मीटर नीचे खाई में गिर गई थी।

हादसे में चालक विनोद की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बड़ी बहू मोनिका पंत की हालत गंभीर थी। उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। इधर हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। मोनिका के पति अभिषेक पूना में इंजीनियर हैं। वहीं उनका चार माह का बेटा विवान की हालत में भी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें