बागेश्वर। राज्य खाद्य योजना के तहत अब उपभोक्ताओं को चावल के बदले उनके खातों में नकद धनराशि दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब कार्ड धारकों को सीधे उनके खातों में सब्सिडी दी जानी है।
उन्होंने सभी कार्ड धारकों से अपने-अपने सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अपने मुखिया का बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और मोबाइल नंबर शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।