बागेश्वर। निरामय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र ने रविवार को मड बाथ चिकित्सा की जानकारी दी। कहा कि मड बाथ थेरेपी कई रोगों में लाभकारी है। इसे अपनाने की आवश्यकता है।
प्राकृतिक योग चिकित्सक रवींद्र कुमार कोहली ने बताया कि आइएनओ और आयूष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित मड बाथ थेरेपी में कई रोगों का निदान है। चर्म रोग, जोड़ों का दर्द, मांस पेशियों में दर्द जैसी बीमारियों में मड बाथ से काफी लाभ होता है।
बताया कि मड बाथ थेरेपी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा रहा है। रविवार को मड बाथ शिविर में निर्मला बिष्ट, भावना मियान, गीता पांडे, तनूजा वर्मा, रमेश पर्वतीय, पंकज कुमार, इंदिरा नेगी आदि थे।