बागेश्वर। बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति सहित नगर के व्यापारियों ने रविवार को सरयू, गोमती नदी तटों पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र कर नदी से बाहर निकाला गया।
सफाई अभियान से पूर्व समिति ने कहा कि सरयू, गोमती नदियों का धार्मिक, पौराणिक महत्व है। दूर दराज क्षेत्रों से लोग आकर नदियों में न केवल स्नान करते हैं बल्कि धार्मिक कार्य के लिए घरों को जल लेकर भी जाते हैं। ऐसे में नगर के सभी व्यापारियों, नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि सरयू गोमती नदियों को साफ रखें ताकि लोगों की धार्मिक आस्था बनी रहे। सरयू नदी में कूड़ा करकट डालने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई।
समिति ने हर माह सफाई करने की बात कही। अभियान में अध्यक्ष किशन राम, मनोज कुमार, राज बहादुर, शिव सिंह, घनश्याम, अजय टम्टा, सोबरन नाथ, शंकर राम, सायरा बानो, आशा देवी, पूर्व सभासद संजय साह जगाती आदि शामिल थे।