फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने से भड़के गल्ला विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकारी गल्ला विक्रेता समिति की जिला इकाई की बैठक में खाद्यान्न का ढुलान और विक्रेताओं को 30 हजार रुपये का मानदेय देने समेत अन्य लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर रोष जताया गया। पीओएस से राशन बांटने पर असमर्थता जताई गई। समस्याओं का शीघ्र समाधान होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसके बाद उन्होंने जिला पूर्ति कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया और डीएसओ को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


राधाकृष्ण मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष लछम सिंह मेहरा की अध्यक्षता में शासन, पूर्ति विभाग से एमडीएम, एनएफएसए और अंत्योदय के खाद्यान्न ढुलान भाड़ा शीघ्र देने, दुकान किराया, स्टेशनरी, बिजली बिल का भुगतान करने, गोदाम से खाद्यान्न तौल कर देने, तुलाई के लिए धर्मकांटा लगाने समेत अन्य समस्याओं का समाधान शीघ्र करने की मांग की गई। सचिव गणेश सिंह रावत के संचालन में उपाध्यक्ष राम सिंह मलड़ा, कोषाध्यक्ष नवीन आर्य, सह सचिव पुष्कर बिष्ट, संरक्षक भूपाल खेतवाल, अंकुर उपाध्याय, अशोक बिष्ट, पूरन सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, ललित पूना, योगेश पूना थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें