बागेश्वर। विद्या भारती अखिल भारती शिक्षण संस्थान की ओर से अल्मोड़ा संभाग के विद्यालयों की संभाग स्तरीय बौद्धिक और खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर हाइस्कूल बागेश्वर चैंपियन रहा। 600 मी. दौड़, लंबी, ऊंची कूद में कक्षा आठवीं की ललिता टाकुली ने प्रथम स्थान पाकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।
सरस्वती शिशु मंदिर बाड़ेछीना में हुई प्रतियोगिता की 200, 400 मी दौड़ में सुमित दफौटी, 600 मी दौड़, ऊंचीकूद में जिम्दार सिंह, कला में हर्षित तिवारी, चक्का क्षेपण में विक्रम दानू, गोला फेंक में धीरज पालनी और प्राथमिक वर्ग की लंबी कूद में दीपिका दफौटी पहले, जूनियर वर्ग की सांस्कृतिक मंच में सागर जोशी, अंकित असवाल, भाष्कर कोरंगा की टीम दूसरे, जूनियर भाषण में कविता पथनी, पावनी वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बच्चों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रणजीत भंडारी, व्यवस्थापक विजय वर्मा, भुवन पांडे, लीलाधर उपाध्याय, प्रकाश जोशी, खीम सिंह खेतवाल, तारा शंकर पाठक, किशन जोशी, नंदी रावत, आदि ने खुशी जताई है।