कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट-उतरौड़ा-पोलिंग सड़क के उतरौड़ा में स्पीड ब्रेकर न होने से दुर्घटना की आशंका है। ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क से स्थानीय लोगों समेत प्राइमरी, शिशु मंदिर, इंटर कॉलेज के बच्चों का आना-जाना रहता है। सड़क पर छोटे-बड़े वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। इससे सड़क पर आए दिन दुघर्टना की आशंका रहती है।
स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए लोनिवि से कई बार मांग कर दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए लोनिवि को निर्देश देने की मांग की है। इनमें युवक मंगल दल के अध्यक्ष गुड्डू पाठक, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जोशी, पीतांबर पांडे, गोपाल जोशी, प्रकाश जोशी, कांतिबल्लभ जोशी, रमेश पाठक, हेम जोशी, विश्वंभर पांडे आदि थे।