फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों को डीएलएड और ब्रिज कोर्स कराने का राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध किया है। शिक्षकों ने ब्रिज कोर्स की बाध्यता समाप्त करने के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक-एक पोस्टकार्ड भेजा।
विज्ञापन

शिक्षक भवन में आयोजित राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने डीएलएड, ब्रिज कोर्स कराने के विरोध में आगामी 21 मई को देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित आंदोलन पर चर्चा की। कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक देहरादून जाएंगे। सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। बैठक में संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह पिलख्वाल, इंद्रपाल धपोला, प्रताप कबडोला, नवीन मिश्रा, राजेंद्र भैंसोड़ा, कमलेश पांडे, दीपक रावत, मुन्नी ओली, सुनीति साह, सुमन पांडेय, सुरेंद्र नेगी, महिपाल कपकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें