फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आरएसएस ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हिंदू नववर्ष के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताआें ने पथ संचलन किया। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे की धुन के साथ सरयू घाट से पथ संचलन शुरू किया। इसके बाद नगर के स्टेशन रोड, तहसील रोड से होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी में समापन हुआ।
विज्ञापन


वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति के संरक्षण और हिंदू हितों के लिए सभी से संगठित होने का आह्वान किया। डॉ. विजय, कुलदीप कर्म्याल, नयन पाल आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मनमोहन भाकुनी, कुंदन परिहार, कैलाश गड़िया, हरीश मेहरा, उमेश टंगड़िया, राजेंद्र दानू, जगदीश पाठक, संजय परिहार, राजेंद्र परिहार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें