फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवनों के निर्माण में ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता का पालन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उरेडा विभाग की ओर से ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता 2017 पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सभी निर्माण एजेंसियों को भवन का नक्शा पास करते समय नियम का अनुपालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि सरकारी भवनों में बिजली की खपत को कम करने के लिए ईसीबीसी को लागू किया जाना जरूरी है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के निर्माण का नक्शा ईसीबीसी कोड पर ही पास करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा कि बिजली की बचत के लिए भवन में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री तय मानकों पर ही बनें।

कार्यशाला में मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, परियोजना अधिकारी उरेडा रॉकी कुमार, सहायक अभियंता उरेडा गौतम, जिला युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, बचत अधिकारी दीपराज आर्य, आरडब्लूडी के एसके वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, ट्रेनर अनुराग बाजपेयी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें