कपकोट (बागेश्वर)। एंजल्स एकेडमी के वार्षिकोत्सव पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शुभारंभ विधायक बलवंत भौर्याल ने किया।
समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। विधायक भौर्याल ने स्कूल भवन निर्माण के लिए निधि से दो लाख और ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने वाद्य यंत्रों के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
प्रधानाचार्य बीसी पंत ने संचालन करते हुए विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, उप शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य, कविता गढ़िया, प्रबंधक भरत गढ़िया, सचिव कमला गढ़िया, शेर सिंह बिष्ट, भुवन गढ़िया आदि मौजूद थे।