बागेश्वर। ग्राम पंचायत चुचेर में कई जगह बिजली के तार नीचे तक झुक गए हैं। इससे राह चलते लोगों को करंट लगने का भय बना हुआ है। ग्रामीण यूपीसीएल से कई बार तारों को कसने, अतिरिक्त पोल लगाने और डिम वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। गुस्साए ग्रामीणों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
चुचेर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई तोकों के बिजली के तार काफी नीचे तक झुके हैं। एक पोल से दूसरे पोल की दूरी अधिक होने से समस्या और भी बढ़ गई है। उन्होंने यूपीसीएल से तारों को शीघ्र कसने और गांव में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, इंद्रा, दुर्गा, पुष्पा देवी, मान सिंह, लछीमा देवी, फते सिंह, बलवंत सिंह, चंद्र सिंह आदि शामिल हैं।