कपकोट (बागेश्वर)। विद्या भारती के अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा विद्यालय दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रमुख, वरिष्ठ प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी के प्रधानाचार्य रणजीत भंडारी ने किया। प्रधानाचार्य रावत ने बच्चों से कड़ी मेहनत करके राज्य की मेधावी छात्र सूची में अपना नाम दर्ज कराने को कहा। विइंका हिचौड़ी के प्रधानाचार्य कृष्णवर्धन जोशी ने सभी का स्वागत किया। वहां ललित मोहन लोहनी, डीएन कांडपाल, तरुण जोशी, विनोद, हेम पांडे, सुरेश शर्मा, चंद्रशेखर पांडे, महेश पांडे आदि थे।