बागेश्वर। डीएम ने अधिकारियों के बिना पूर्व अनुमति के आकस्मिक अवकाश पर जाने पर नाराजगी जताई है। डीएम रंजना ने कहा है कि कुछ अधिकारी आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र डाक से उन्हें भेज रहे हैं, जो बेहद खेदजनक है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी बिना उनकी अनुमति के जिला मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने भविष्य में आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने की चेेतावनी दी है।