कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस के शिविरार्थियों ने एक दिवसीय शिविर लगाकर महाविद्यालय के नव निर्मित भवन के आगे स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने मैदान को साफ करके उसे वॉलीबाल खेलने योग्य बनाया।
शिविरार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत सभी का मन मोह लिया। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीके झा ने शिविरार्थियों को नशे की प्रवृति से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्वयं सेवियों को सामाजिक बुराईयों के खिलाफ समाज में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने कहा कि छात्र जीवन में सीखे गए सारे क्रियाकलाप अच्छे समाज के निर्माण के काम में आते हैं। उन्होंने कहा सामूहिक रूप से कार्य करने से आपसी सद्भाव बढ़ता है और स्वयंसेवी भाव मजबूत होता है। वहां संगीता ध्यानी, हंसी देवी और रोहित कुमार आदि थे।