बागेश्वर। नगर के विक्टर मोहन जोशी राइंका के विद्यालय छात्र प्रतिनिधि के चुनाव में कमल कुमार प्रतिनिधि चुने गए। प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने नव निर्वाचित प्रतिनिधि को शपथ दिलायी।
उन्होंने नव निर्वाचित प्रतिनिधि से सभी को साथ लेकर चलने को कहा। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रवक्ता संजय टम्टा ने छात्रों को लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कमल कुमार, दिव्यांशु, हिमांशु गढ़िया और मुकेश कुमार ने छात्र मतदाताओं से छात्र प्रतिनिधि के रूप में उन्हें सफल बनाने की अपील की। मतगणना में कमल कुमार को छात्र प्रतिनिधि विजयी घोषित किया गया। राजीव निगम, दीप जोशी, राजेश कुमार, मनोज कांडपाल, सुरेश राम, नवीन जोशी, महिपाल डसीला, आलम पाल आदि मौजूद थे।