फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी रामगंगा की बाढ़ ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मचाई तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-पिथौरागढ़ की सीमा पर पूर्वी रामगंगा की बाढ़ ने जमकर तांडव मचाया। नाचनी झूलापुल टूटने से कपकोट विकास खंड के एक दर्जन गांवों का पड़ोसी जिले से संपर्क टूट गया। झूलापुल टूटने के बाद भकुना में एक ग्रामीण के मकान पर जा गिरा। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। नदी से सटे भकुना ग्राम सभा की सैकड़ों नाली भूमि बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई। नदी तट से सटे खेत मलबे से पट गए।
विज्ञापन


बुधवार को झूलापुल टूटने के बाद भकुना में चंचल सिंह के मकान पर जा गिरा। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पूर्वी रामगंगा में आई बाढ़ ने सीमावर्ती गांव भकुना में जमकर तांडव मचाया। गांव की सैकड़ों नाली भूमि बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई। पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह समेत तमाम ग्रामीणों के उपजाऊ खेत मलबे से पट गए। रामगंगा के रौद्र रूप को देखते हुए सीमावर्ती गांवों के लोग सहमे रहे। नाचनी मेें झूलापुल टूटने के साथ ही जिले के कपकोट विकास खंड के एक दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों का पड़ोसी जिले पिथौरागढ़ से संपर्क टूट गया।

इनमें केंचुआ, कालापैर काभड़ी, भकुना, लाथी, माझखेत, चुचेर, भदेना, नामतीचेटाबगड़, खेती आदि गांव शामिल हैं। सीमा से सटे विकास खंड के ये गांव स्कूल, अस्पताल और बाजार के लिए नाचनी पर निर्भर हैं। झुलापुल टूटने से इन गांवों के बाशिंदों की आवाजाही ठप हो गई। सीमा पर सटे केंचुआ और कालापैर काभड़ी के ही तीन दर्जन से अधिक बच्चे नाचनी इंटर कालेज में पढ़ते हैं। पुल टूटने से बच्चों की दिनचर्या पर असर पड़ेगा। अब उन्हें फत्याड़ी से घूमकर सात किमी अतिरिक्त दूरी तय स्कूल जाना पड़ेगा। इसी तरह अस्पताल और बाजार के लिए भी ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


जिपं अध्यक्ष, पूर्व विधायक ने किया दौरा
सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वी रामगंगा के तांडव के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को जल्द राहत दिलाने की मांग की है। इधर, राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान की जानकारी हासिल की।
फोटो 11 बीजीएस 11 पी

मकान और दुकान में भरा मलबा
विकास खंड कपकोट के रातिरकेटी में मूसलाधार बारिश के बाद दो मकानों में मलबा भर गया। जबकि एक मकान में दरार आ गई। प्रभावितों को स्कूल भवन में शिफ्ट किया गया है। मूसलाधार बारिश के बाद रातिकरेटी के मोतिमा देवी और लछम सिंह के मकान में भारी मलबा आ गया।

एहतियातन दोनों ग्रामीण परिवारों को प्राथमिक विद्यालय के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, भारी बारिश के चलते खीम सिंह के मकान में दरार आ गई जबकि मोहन सिंह की दुकान में मलबा भर गया। पूर्व प्रधान विजय सिंह ने प्रशासन से प्रभावितों को जल्द राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें