बागेश्वर। विश्व जनसंख्या दिवस पर बुधवार को सीएमओ कार्यालय में जन शिक्षण संस्थान की ओर से कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नियोजन के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई। डॉ. एनएस टोलिया, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, संस्थान निदेशक डॉ जितेंद्र तिवारी, बाल विकास अधिकारी निर्मला अंसारी ने जनसंख्या और नियोजन की जरूरत पर प्रकाश डाला।
इधर, सीएचसी कांडा में विधायक बलवंत भौर्याल ने जनसंख्या दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम का शुुभारंभ किया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं को बच्चा और महिला सुरक्षा किट बांटे गए। सीएमओ डॉ. जेसी मंडल ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सुंदर सिंह गढ़िया ने की। इस दौरान डॉ. हरीश पोखरिया, भगवान भंडारी, हीरा सिंह, नीरज गढ़िया, भूपाल सिंह, सविता नगरकोटी आदि थे।