बागेश्वर। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद यदि परिसीमन रद्द हुआ तो बागेश्वर नगरपालिका एक बार फिर नौ हजार की आबादी वाली पालिका बनकर रह जाएगी। जबकि वार्ड भी 11 से घटकर फिर से सात रह जाएंगे।
परिसीमन से पहले बागेश्वर नगरपालिका की आबादी महज 9079 और वार्डों की संख्या सात थी। आसपास के 20 राजस्व गांवों को पालिका में शामिल करने के बाद जहां आबादी बढ़कर 25045 हो गई थी वहीं वार्ड भी सात से बढ़कर 11 हो गए थे। नए परिसीमन में 11 ग्राम पंचायतों के 20 राजस्व गांवों की 15966 की आबादी को शामिल किया गया था। अब कोर्ट द्वारा नोटीफिकेशन रद्द करने के निर्देश के बाद बागेश्वर पालिका का आकार फिर से छोटा हो जाएगा।
इन राजस्व गांवों की आबादी हुई है पालिका में शामिल-
कठायतबाड़ा - 3169
भतरौला - 754
जोग्यागीरौ - 117
बिनवाल तिवाड़ी - 155
बलसूना - 200
डिगरौ - 97
जुलकिया - 45
कफलखेत - 458
मजियाखेत - 949
सैंज - 720
द्वाली - मानवरहित
बड़ेत - 319
त्यूनरा - 230
बिलौनासेरा - 2342
मेहनरबुंगा - 374
भिटालगांव - --
चौरासी - 85
गाड़गांव - 366
छुरमल - 80
मंडलसेरा - 5506
कुल आबादी - 15966 हजार।
बागेश्वर नगर पालिका में परिसीमन से पहले के वार्ड-
1. वेणीमाधव।
2. भीलेश्वर।
3. दुग बाजार।
4. ठाकुरद्वारा।
5. बागनाथ।
6. घटबगढ़।
7. ज्वालादेवी।
बागेश्वर नगर पालिका में परिसीमन के बाद के वार्ड-
1. बिलौना।
2. नारायणदेव।
3. ज्वालादेवी।
4. सैम मंदिर।
5. बागनाथ।
6. ठाकुरद्वारा।
7. कठायतबाड़ा।
8. मंडलसेरा उत्तरी।
9. मंडलसेरा दक्षिणी।
10. मां चंडिका।
11. वेड़ीमाधव।