फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्लालीमा गांव के आधा दर्जन परिवार 10 दिन से प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ऐठांण गांव के तल्ला लीमा तोक में 10 दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे यहां के आधा दर्जन परिवारों को नदी से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कपकोट के ऐठांण के तल्ला लीमा में रहने वाले सुरेश राम, खीम राम, प्रेम राम, जोगा राम, तुली देवी और धनुली देवी ने बताया कि उनके घरों के नलों में 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। लोग पीने के लिए मल्ला लीमा या फिर नदी से पानी ला रहे हैं। आबादी में लगा एकमात्र हैंडपंप भी एक साल से खराब है। सूचना देने के बावजूद जल संस्थान द्वारा हैंडपंप को ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। तल्ला लीमा के सभी परिवारों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर जलापूर्ति सुचारु करने के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले खराब पड़े हैंडपंप का सुधार करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें