फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइशखेत में किसान मेला 19 और 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के माध्यम से ‘संकल्प से सिद्धि करे साकार’ कार्यक्रम के तहत दो दिनी किसान मेला 19 और 20 फरवरी को नुमाइशखेत मैदान में लगेगा। इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि दो दिनी मेले में जनपद मेें गठित महिला संगठन आजीविका संघों द्वारा विभिन्न आय उत्पादक गतिविधियों से आजीविका बढ़ाने की जानकारी दी जाएगी। बीमा कंपनियों द्वारा व्यक्तिगत बीमा, पशु एवं फसल बीमा के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को भी बताया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा उन्नत कृषि एवं पशुपालन के तरीके बताए जाएंगे। इसके अलावा पलायन रोकने के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। किसान मेला में देश भर के विभिन्न व्यावसायिक एजेंसियों द्वारा जनपद के 18 से 35 वर्ष तक के युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आय वृद्धि के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले के किसानों, जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य व्यक्तियों से किसान मेले में प्रतिभाग कर सरकार की विकास योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें