बागेश्वर। कांडा निवासी मेघा (15) बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से घर की छत पर गई थी। वहां उसका अचानक पांव फिसल गया और नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई।
परिजन उसे तत्काल सीएचसी कांडा ले गए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया।