फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम जब भी हारे, अगले चुनाव में बहुमत से सत्ता में आए

Thu, 05 Oct 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ में अपने सम्मान में स्वागत समारोह में बोलते पूर्व सीएम रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस जब भी चुनाव हारी अगले चुनाव में मजबूती के साथ सत्ता में आई है। आगामी चुनाव में फिर जनता कांग्रेस के साथ खड़ी होकर देश की बागडोर कांग्रेस के हाथों में सौंपने का मन बना चुकी है।  पूर्व सीएम रावत ने गरुड़, बैजनाथ, कौसानी और गागरीगोल में अपने सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में कहा कि उत्तराखंड के हर जिले के विकास के लिए उन्होंने दो साल के कार्यकाल में बहुत कुछ करके दिखाया।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का राज्य के विकास का मन होगा तो वह कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत विकास कार्यों को पूरा जरूर करेगी। अब तक के भाजपा सरकार के कार्यकाल में तो जनता के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस दौरान जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, देवेंद्र परिहार, रंजीत दास, लक्ष्मण कुमार, प्रकाश कोहली, बालकृष्ण, रंजीत दास, दीपक गोस्वामी, उमेश पांडे, गिरीश कोरंगा, राजेंद्र टंगड़िया आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें