बागेश्वर। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ की प्रांतीय बैठक में विजय पाल सिंह मेहता को दूसरी बार प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है। संघ के लिए रमेश चौहान उपाध्यक्ष, महिपाल पुंडीर महासचिव, दिग्पाल बोरा सह सचिव, श्याम सिंह तोमर कोषाध्यक्ष जबकि रामपाल रावत को संघ का संरक्षक चुना गया है।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मेहता के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों के सिलसिले में मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर 26 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
।