फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के मामले में 10 साल की कैद

Tue, 19 Dec 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विशेष सत्र न्यायाधीश एचएस बोनाल ने बलात्कार के मामले में आरोपी को 10 साल के कारावास की सजा और 37 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामलेे के अनुसार 20 दिसंबर 2016 को झिरौली क्षेत्र के जनौटी पालड़ी निवासी भगवत जनौटी नाबालिग लड़की को भगा कर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के पिता की ओर से इस मामले की तहरीर पुलिस में दी गई।
विज्ञापन


तहरीर मिलने पर झिरौली थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363/366/376 सहित पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। यह मामला विशेष सत्र न्यायालय में चला। मामले के विवेचक पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने आरोप पत्र विशेष सत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

सुनवाई के दौरान अदालत में कुल 10 गवाह पेश किए गए। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए विशेष सत्र न्यायाधीश एचएस बोनाल ने अभियुक्त को 10 साल के कारावास और 37 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया। इस मामले में सरकार की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक पीसी टम्टा द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें