फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्रेजुएशन नहीं जरूरी, 12वीं के बाद करें B.Ed

Tue, 29 Mar 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आफताब अजमत

सार

  • चार वर्षीय इंटिग्रेटेड बीएड के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
  • ग्रेजुएशन वाले छात्र भी कर सकते हैं दो वर्षीय कोर्स के लिए अप्लाई
विज्ञापन
बीएड - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अपने अंतिम चरण में हैं। इस बीच तमाम ऐसे भी छात्र हैं जो कि इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि इंजीनियरिंग या मेडिकल से इतर वह और क्या कर सकते हैं। कई छात्र बीएड करके शिक्षक बनना चाहते हैं लेकिन उनके पास अभी ग्रेजुएशन पूरी करने का इंतजार है। 
विज्ञापन


ऐसे में नेशनल काउंसिल आफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) से आप 12वीं के बाद सीधे बीएड कर सकते हैं। इससे न केवल एक साल की बचत होगी बल्कि छात्र को कम शुल्क में डिग्री भी हासिल होगी। 

12वीं 60 प्रतिशत अकं जरूरी
एनसीईआरटी की ओर से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईई) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें ग्रुप ‘ए’ के चार वर्षीय इंटिग्रेटेड बीएड कोर्स में 12वीं में 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जबकि ग्रुप ‘बी’ में दो वर्षीय बीएड और एमएससी एड कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी के ग्रेजुएशन में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं।   प्रवेश परीक्षा देने के बाद छात्र की परीक्षा के 80 फीसदी और 12वीं या ग्रेजुएशन के 20 प्रतिशत अंकों के आधार पर रैंक सूची जारी की जाएगी। इसके बाद काउंसिलिंग से सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन

अभ्यार्थियों को नहीं जाना पड़ेगा परीक्षा देने बाहर, दून में भी परीक्षा केंद्र

परीक्षा - फोटो : demo pic
इस प्रवेश परीक्षा के लिए देहरादून में भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लिहाजा यहां से आवेदन करने वाले छात्रों को दूसरे राज्यों में प्रवेश परीक्षा के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

बीएससी बीएड, बीएससी एड कोर्स में मौका है जो कि यह रीजनल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन (आरआईई) अजमेर, भुवनेश्वर, भोपाल, मैसूर में संचालित होता है। यहां इसकी 50-50 सीटें फिजिकल साइंस ग्रुप में और 50-50 सीटें बायोलॉजिकल साइंस ग्रुप में हैं। 

इसमें फिजिकल साइंस ग्रुप में दाखिले के लिए पीसीएम में 12वीं और बायोलॉजिकल साइंस ग्रुप में सीबीजेड में 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन के बाद बीएड या एमएससी एड में दाखिले का मौका है।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि : 13 मई 2016
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 18 मई से 10 जून 2016
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 19 जून 2016
12वीं या ग्रेजुएशन के अंक अपडेट कराने की अंतिम तिथि : 7 जुलाई 2016
रिजल्ट जारी होने की तिथि : जुलाई के द्वितीय सप्ताह में

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.ncert.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें