फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद बेटे संग घर लौटी आंध्रा की संवासिनी 

Sun, 13 Mar 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश की संवासिनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चार साल पहले चेन्नई में आवासीय भवन निर्माण के दौरान हादसे की चपेट में आई आंध्रप्रदेश की संवासिनी की याददाश्त लौटी तो उसका परिवार भी मिल गया। तेलगू में उसने गांव का आधा-अधूरा नाम बताया था जिसके आधार पर गूगल पर गांव सर्च किया गया तो मिल गया। 
विज्ञापन


बाद में उसके परिजनों का भी पता चला, जब इस संवासिनी के परिजन आए तो नारी निकेतन में रह रही एक दूसरी संवासिनी के घर की भी निशानदेही हो गई। वह आंध्रप्रदेश के ही किसी गांव की रहने वाली है। हालांकि उसके गांव के बारे में अभी पूरी तरह से छानबीन की जानी है।

बता दें कि मूक-बधिर संवासिनी प्रकरण का अमर उजाला के खुलासा करने के बाद नारी निकेतन प्रबंधन सक्रिय हो गया। इसका नतीजा है कि एक के बाद एक संवासिनियों को अपना घर मिल रहा है। 
विज्ञापन


सोशल साइट्स पर डाली डिटेल तो मिला गया संवासिनी ब्यौरा:
आंध्रप्रदेश की यह संवासिनी चार साल पहले लापता हुई थी। कालसी में वह बीते साल अगस्त में लावारिस हालत में मिली थी। उसे नारी निकेतन लाया गया। सिर पर चोट के कारण उसकी याददाश्त चली गई। इलाज हुआ तो याददाश्त वापस आ गई।

अपर सचिव समाज कल्याण मनोज चंद्रन ने बताया कि सोशल साइट्स पर संवासिनी के ग्राम पंचायत के ग्रुप पर उसका डीटेल डाला गया तो ब्यौरा मिल गया। 

उसके गांव के कुछ लोग देहरादून में नौकरी करते हैं। इससे उसके घरवालों से संपर्क में आसानी हो गई। उन्होंने बताया कि संवासिनी शनिवार को अपने बेटे और परिचितों के साथ चली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें