फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में गौतम, शतरंज में दिव्या का दबदबा

Sat, 12 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को कृष्णा बाल मंदिर इंटर कालेज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गजेंद्रपाल सिंह ने मशाल जलाकर किया। उन्होंने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए तथा गुब्बारे छोड़े। प्रतियोगिता में चार हाउस के खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि ने कहा कि शारीरिक विकास के लिए नियमित खेल होने चाहिए। विद्यालय अध्यक्ष विष्णु दयाल अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क खेेलों से ही हो सकता है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। प्रतियोगिता में हीट्स 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर का मुकाबला सीनियर व जूनियर के बीच कराया गया। इसमें यलो हाउस का दबदबा रहा। बालीबाल बालक वर्ग में यलो व रेड हाउस का मुकाबला हुआ। खो-खो बालिका वर्ग में रेड ने यलो को 7-5 से पराजित किया।

 बास्केटबाल सीनियर बालक वर्ग में यलो ने ब्लू को 14-6 से व रेड ने ग्रीन हाउस को 24-12 से हराया। सभी खेेलों का फाईनल शनिवार को होगा। प्रतियोगिता में कैरम, शतरंज, नन्हे मुन्नों की मेंढ़क दौड़, बस्ता दौड़, कुर्सी दौड़, बैंडमिंटन में जौहर दिखाए। शनिवार को भाला फेंक, चक्का फेंक, रस्साकशी का मुकाबला होगा। निर्णायक की भूमिका शरत मिश्रा, मनोरमा गुप्ता, दीपक मित्तल, प्रदीप भटनागर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान क्षमा त्रिवेदी, ऊषा पाठक, राजीव, संजीव त्यागी, कमल, गीता, सुमन, तस्वीर, जितेश अग्रवाल, नूपुर, महक, नीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें