प्रदर्शनी में स्कूल के बच्चों ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीते।
गुड़गांवा की क्षितिज कुंज संस्था द्वारा प्रति वर्ष आयोजित बाल कला
प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं को आगे लाने का अवसर प्रदान
करना है।
इस प्रदर्शनी में हीरा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठ के छात्र
उस्मान सैफी और कक्षा पांच की छात्रा प्रियांशी ने स्वर्ण पदक और कक्षा चार
की छात्रा शाबान ने रजत पदक जीता। विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल के
निदेशक कपिल अग्रवाल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर
आर्ट लाइन द्वारा आयोजित कला प्रतियोगिता के छह विजेताओं रिदिमा, कनक,
स्नेहा, समीक्षा, रूमा व प्रियांशी को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर
प्रधानाचार्य डीके चतुर्वेदी ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए आगे बढ़ने की
प्रेरणा दी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, अंशुल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रेखा
भाटिया आदि मौजूद थी।