फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ दो दिवसीय सेमिनार का समापन

Sat, 27 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमिनार के समापन दिवस का शुभारंभ डा. एसएन सिंह प्रोफेसर एसडी पीजी कॉलेज ने किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में खेलों की एक बड़ी समस्या डोपिंग पर चर्चा की।
विज्ञापन


साथ ही स्वास्थ्य को बनाये रखने में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। सेमिनार में चेयरपर्सन डा. होशियान सिंह ने कहा कि शारीरिक शिक्षा का प्रारंभ व्यक्ति के जन्म से पहले ही शुरू हो जाता है। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग मन की चंचलता को शांत करने का माध्यम है।

 इसी क्रम में डा. चिन्ता हरण बेतल ने अपने विचारों में कहा कि वर्तमान योग का उद्देश्य भौतिकवादी होता जा रहा है। आधुनिकता की गलत व्याख्या की जा रही है। डा. ओमपाल सिंह प्रोफेसर सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ ने सरल शब्दों में उक्त विषय पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किये।
विज्ञापन


सेfeनार में शोध छात्र-छात्राओं ने भी रिसर्च पेपर्स पढ़े। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. अजय कुमार ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्या डा. नमृता वर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें