फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में सबका सहयोग जरूरी: रेनू चौधरी

Sat, 27 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह समय महिलाओं का है। अब महिलाओं को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। विकास के लिए सभी को अपना सहयोग देना होगा।
विज्ञापन


 कहा कि उनके सामने काफी चुनौतियां हैं। वह जनपद में घूम-घूम कर विकास की आवश्यकता वाले क्षेत्रों का पता लगा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास के मामले में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। पूर्व मंत्री चंद्रपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछले चार साल में प्रदेश में हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए हैं।

चुनाव के दौरान किए गए सभी वादे पूरे कर लिए गए हैं। आगामी विस चुनावों में भी सपा की ही सरकार बनेगी। इससे पूर्व गांव पहुंचने पर रेनू चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख महाराज सिंह, पीतम सिंह, योगेश कुमार, ग्राम प्रधान भूदेव सिंह, करन सिंह, अरूण शर्मा, शिवप्रकाश शर्मा, साबरी बेगम आदि मौजूद थे। संचालन सतेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें