भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। कई मोहल्लों से गुजरते हुए शोभा यात्रा वाल्मीकि आश्रम पर संपन्न हुई। इस दौरान आकर्षक झांकियां लोगों का मनमोह रहीं थीं।
बुधवार को कुरैशी मोहल्ला स्थित वाल्मीकि मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा की सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने फीता काटकर शुरुआत की। कहा कि भगवान वाल्मीकि के अमूल्य ग्रंथ रामायण की शिक्षाएं घर-घर गूंज रहीं हैं।
शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि, अश्वमेध यज्ञ के लिए छोड़े गए घोड़े के साथ लव-कुुश, महर्षि वाल्मीकि के साथ लव-कुश, भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और चरण में बैठे हनुमान की आकर्षक झांकियां मन मोह रहीं थीं। शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण वेशधारी कलाकारों ने नृत्य कर लोगों की वाहवाही लूटी।