फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्घालु

Wed, 28 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मां भगवती के 17वें विशाल जागरण में दूर दराज से आए भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान भगवान शिव-पार्वती और काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


सोमवार रात शहर के कटरा मोहल्ला स्थित मंदिर में विधि विधान से अखंड ज्योति की स्थापना की गई। इसके बाद मां भगवती का 17वां जागरण आयोजित किया गया।

भगवान गणेेश की वंदना के बाद गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। इस दौरान दुर्गा नंदन ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया।

दिल्ली से आई सीता वर्मा, प्रशांत, महेश यादव ने भी भजन गाए।  इस मौके पर  विवेकानंद, आशीष, कुंवर विनीत अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, शैलेष शर्मा, विकास  मदान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें