फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी भई मोहन संग यारी...

Fri, 05 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीगिरिराज सेवा समिति की ओर से तिला एकादशी पर हरिनाम संकीर्तन में श्रद्घालुओं ने भजन प्रस्तुत किए।  इस दौरान एकादशी के महत्व पर प्रकाश डाला गया गया।
विज्ञापन


शिव मंदिर बेगम सराय कलां में सुधीर अग्रवाल की यजमानी में आयोजित हरिनाम संकीर्तन के दौरान वेद प्रकाश भार्गव ने तिला एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दिन तिल दान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं तथा बैंकुठ धाम की प्राप्ति होती है।

भगवान विष्णु की प्राप्ति के लिए मनुष्य को तिला एकादशी पर तिल दान करना चाहिए। प्रेम प्रकाश अग्रवाल, रवि रस्तोगी, पंकज वर्मा, प्रदीप भटनागर, उमा अरोड़ा, अनुराग माहेश्वरी, अंकित गोयल, संदीप गोयल, नीरज ने गोवर्धन गिरिधारी जी सुध लेना हमारी, रसना राधे-राधे बोल, बूटी हरी नाम की सबको पिलाके, राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, मेरी भई मोहन संग यारी आदि भजन सुनाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


इस दौरान अनिल माहेश्वरी, दिलीप भार्गव, वेद बंसल, अतुल अग्रवाल, विक्रम चौहान, सीपी सिंह, विपुल अग्रवाल, प्रबोध रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, महेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें