शहर के मोहल्ला छेबड़ा स्थित धर्मशाला में सोमवार को संत शिरोमणि
महर्षि गुरु रविदास जन्मोत्सव, स्मारक समितिकी ओर से उनकी जयंती पर हवन
हुआ।
विज्ञापन
आहुतियां देकर महर्षि के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और समाज
में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा की अलख जगाने की अपील भी की गई।
इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। हवन के बाद भंडारा आयोजित
हुआ। इसमें शहरभर के श्रद्घालुओं ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।