गोताखोर तलाश में जुटे हुए हैं। देर शाम तक गोताखोरों को भी लड़की को तलाशने में कामयाबी नहीं मिल सकी।
संभल
के मोहल्ला आलम सराय निवासी अनिल उर्फ बिच्छू नगर पालिका परिषद् संभल में
सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है।
पूर्णिमा पर सोमवार को अनिल के भाई महीपाल
ने तिगरी गंगा तट पर भंडारे का आयोजन किया था। जिससे पूरा परिवार तिगरी
आया हुआ था। सुबह साढ़े 11 बजे करीब भंडारा समापन की ओर था। उसी समय अनिल
की 11 वर्षीय बेटी तान्या परिवार के अन्य बच्चों के साथ बंदे पर खेल रही
थी।
खेलते समय अचानक तान्या का पैर फिसल गया और वह गंगा में जा गिरी।
बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मी भी पहुंच गए।
पुलिस ने एक गोताखोर को तत्काल गंगा में उतार कर तलाश कराई। करीब एक घंटे
की तलाश के बावजूद तान्या नहीं मिली। दोपहर बाद गोताखोरों की टीम तलाश में
जुट गई। देर शाम तक तान्या का सुराग नहीं लग सका।