अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इंद्रा चौक पर जेएनयू में राष्ट्र विरोधी एवं हिन्दुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले छात्रों का समर्थन करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध में नारेबाजी भी की।
संगठन के प्रांतीय सह प्रमुख विपिन सागर के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रांतीय सह प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि जो राष्ट्र का नहीं हो सकता तो वह किसी का नहीं हो सकता। ऐसे आस्तीन के सांप रूपी राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रद्रोही का मुकदमा दर्ज कर जेल की सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए।
पुतला दहन करने वालों में नितिन चिकारा, अमन अग्रवाल, विक्रांत चौधरी, राजकुमार, विनयपाल सिंह, अजय सागर, सौरभ गोस्वामी, पवन आत्रेय, रोहित गुर्जर, फहीन सिद्दीकी, अरमान सैफी, नमन बंसल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।