इस पर ग्रामीणों ने बस और बोलेरो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जमकर पथराव किया
और डेढ़ लाख की नगदी सोने की चैन और मोबाइल लूट लिया। गुस्साए बारातियों
ने लालू नगला पुलिस चौकी का घेराव किया और जाम लगा दिया। दूल्हे समेत तीन
घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नौगावां सादात थाना
क्षेत्र के गांव मुनव्वरपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र ऋषिपाल की बारात
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कस्बा जसपुर जा रही थी। कांठ रोड पर रात
करीब आठ बजे जैसे ही दूल्हे की गाड़ी ने बान नदी का पुल पार किया, तभी चार
बदमाशों ने गाड़ी को रोक लिया।
गाड़ी के रुकते ही बदमाशों ने मारपीट और
लूटपाट शुरू कर दी। तभी पीछे से बारातियों की बस भी आ पहुंची और उन्होंने
बदमाशों को दौड़ा लिया। देहात थाना क्षेत्र के गांव लालू नगला पहुंचकर
उन्होंने एक बदमाश को धर दबोच लिया।
इस पर तमाम ग्रामीण हाथों में लाठी
डंडें लेकर घरों से बाहर निकल आए और बस में घुसकर बारातियों को पीटना शुरू
कर दिया। आरोप है कि दुल्हे के पिता ऋषिपाल से डेढ़ लाख रुपये की नगदी,
दूल्हे से सोने की चैन और मोबाइल लूट लिया। मारपीट में दूल्हे समेत तीन
बाराती घायल हो गए।
बस और दूल्हे की बोलेरो में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर
दिया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुस्साएं
बारातियों ने लालू नंगला पुलिस चौकी का घेराव किया और बदमाश और हमलावरों की
गिरफ्तारी की मांग को कांठ रोड पर जाम लगा दिया।
सीओ सिटी शील कुमार,
देहात थाना, नौगावां और अमरोहा की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दो घंटे बाद
जाम खुलवाया जा सका। ऋषिपाल ने आरिफ, शहजाद, सलमान, असलम समेत कई लोगों के
खिलाफ तहरीर दी है।