फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच आज से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 18 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में भी मनमानी हुई है। बोर्ड से केंद्र व्यवस्थापकों को जारी हुआ सिम अभी तक एक्टिवेट नहीं हुआ है। जबकि मोबाइल एप पर पहली बार बोर्ड परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 110 केंद्रों पर 54272 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुरक्षा को लेकर जनपद को तीन जोन और सोलह सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 40 केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। 


माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में पिछले दो माह से जुटा हुआ था। बुधवार को परीक्षा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण सपंन्न कराने को चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को लेकर जनपद को तीन जोन और सोलह सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन


 तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय सोलह अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पांच सचल दलों की निगरानी में बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। प्रशासन स्तर से बोर्ड परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार यानि आज से परीक्षाएं प्रारंभ होंगी।

जिले में 110 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 54272 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल परीक्षा में 30245 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 13993 बालिका और 16252 बालक शामिल हैं। वहीं हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षा में 688 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


इसमें 491 बालक और 197 बालिका शामिल है। उधर, इंटरमीडिएट परीक्षा में 24027 छात्र-छात्रा भाग लेंगे। जिसमें 11346 बालिका और 12681 बालक शामिल हैं।

वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में इंटरमीटिएट परीक्षा में कुल 1472 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 947 बालक और 524 बालिका शामिल हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें