फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में देवी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 17 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में नवरात्र के दौरान आठवें विशाल जागरण में देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षक रहीं। कलाकारों ने रात भर महामाई का गुणगान कर मन मोह लिया।
विज्ञापन


कैलसा क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में गुरुवार की रात आठवां विशाल जागरण किया गया। इसमें बाहर से आए कलाकार मनोज, कंचन, भुजवीर ने मां मुरादें पूरी करदे समेत कई भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। कलाकारों ने भजनों की ऐसी सुर लहरी छेड़ी कि श्रद्धालुओं ने उठने का नाम नहीं लिया।

रातभर मां के भजनों का आनंद लेते रहे। जागरण में शिव-पार्वती, मां काली, कृष्ण सुदामा की झांकियां आकर्षित कर रही थीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजकुमार अरुण, बिजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, कैलाशो, राधिका, शिवानी, चंदन सिंह,जसपाल सिंह,  हिमांशु, मुनीराम प्रजापति, बुद्घू सिंह, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें