फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में 97.34 फीसदी मतदान

Fri, 04 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सदस्य के चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले में 97.34 फीसदी वोटिंग हुई। जनपद के 1205 वोटरों में से 1173 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


जबकि, 32 वोटर मतदान से वंचित रहे। मतदान के दौरान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। उधर, डीएम, एसपी और प्रेक्षक ने बूथों का दौरा कर मतदान का जायजा लिया। अब छह मार्च को प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा।

आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार को एमएलसी चुनाव को वोट डाले गए। जिले में मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए थे। जिले के सभी छह ब्लॉक कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन


मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक हुआ। मतदान शुरू होते ही बूथों पर वोटरों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। दोपहर तक वोटरों ने जमकर मतदान किया। जिले में ओवरआल मतदान का प्रतिशत 97.34 फीसदी रहा।

जिले के कुल 1205 वोटरों में से 1173 मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि 32 मतदाता मतदान करने से वंचित रहे। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

मत पेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
अमरोहा। एमएलसी चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें सपा से कैबिनेट मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज अली और भाजपा से चौधरी आशा सिंह प्रत्याशी रहे। वोटरों ने दोनों प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करते हुए मतदान किया। मत पेटियों में प्रत्यशियों किस्मत बंद हुई। अब छह मार्च और प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा।

जनप्रतिनिधि और सदस्यों ने डाले वोट
अमरोहा। अमरोहा बूथ पर कैबिनेट मंत्री महबूब अली और उनकी पत्नी सकीना बेगम, पुत्र व प्रत्याशी परवेज अली, नौगावां सादात विधायक अशफाक अली, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी, चेयरमैन अफसर परवेज, ब्लाक प्रमुख जयदेव समेत, नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व बीडीसी, नगर पालिका सदस्यों ने वोट डाले।

मतदान : राउंद द राउंड
समय                 मत प्रतिशत        पड़े मत
सुबह दस बजे     28 फीसदी         340
बारह बजे          75 फीसदी          904
दोपहर दो बजे   91 फीसदी       1097
शाम चार बजे   97.34 फीसदी   1173 वोट पड़े

किस ब्लॉक में कितने वोट पड़े
ब्लॉक        कुल वोट        पड़े वोट
अमरोहा     255                 250
जोया         235                 230
गजरौला    164                 161
धनौरा         199                198
हसनपुर      188                 177
गंगेश्वरी       164                 156

छावनी में तब्दील रहे मतदान केंद्र
अमरोहा। एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को सभी छह मतदान केंद्र छावनी में तब्दील रहे। भारी संख्या में पुलिस बल केंद्रों पर मुस्तैद रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरीकेडिंग की गई। प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस बल ने नजर रखी।

डीएम, एसपी, प्रेक्षक ने किया दौरा
अमरोहा। डीएम वेद प्रकाश और पुलिस अधीक्षक ने सभी बूथों का दौरा कर मतदान पर कड़ी नजर रखी। सभी व्यवस्थाओं को गंभीरता से देखा। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होता मिला। वहीं आयोग द्वारा भेजे गए प्रेक्षक ने भी बूथों का दौरा किया। आयोग को मतदान से अपडेट रखा गया। एडीएम महमूद आलम अंसारी और एएसपी ने बूथों का दौरा किया।

मतदान पर रही कैमरे की नजर
अमरोहा। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जहां सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। वहीं मतदान की प्रत्येक हलचल कैमरे में कैद हुई। मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सीसीटीवी कैमरे से मतदान पर नजर रखी गई। एलसीडी भी लगाई गई। वहीं आयोग मतदान से पलपल अपडेट रहा।

चुुनाव में दिखी सत्ता की हनक
अमरोहा। एमएलसी चुनाव में भी सत्ता की हनक देखी गई। सत्ता पक्ष के लोग चुनाव में जुटे रहे। वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास किया। इस तरह की चर्चाएं हैं। उधर, कैबिनेट मंत्री के नए आवास पर वोटरों के चाय, नाश्ता और खाने की व्यवस्था चलती रही। पूरे दिन जमावड़ा लगा रहा। सपाई वोटरों को मतदान स्थल तक पहुंचाने में जुटे रहे। उनकी गाड़ियां चुनाव में दौड़ती रही।
विज्ञापन


कैंप में जुटे रहे भाजपाई
अमरोहा। भाजपा प्रत्याशी चौधरी आशा सिंह के समर्थन में भाजपाई चुनाव में जुटे रहे। कैलसा मार्ग पर कैंप में भाजपाइयों की भीड़ देखी गई।

ब्लाक प्रमुख के गनर को हड़काया
जोया। एमएलसी चुनाव में नोकझोंक की घटनाएं भी समाने आई हैं। जोया ब्लाक प्रमुख के गनर को टोपी नहीं लगाने पर एएसपी ने मतदान स्थल पर हड़काया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें