फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिकता का माहौल पैदा कर रही भाजपा

Sat, 28 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
वह शुक्रवार की दोपहर हाईवे पर स्थित एक होटल में सपा जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने आये थे। कैबिनेट मंत्री ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा किसान हित में निर्णय लिए हैं। फसलों का मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन


 किसानों को सब्सिडी देने की बात कही तो मोदी ने नहीं होने दी। अब जब किसान का धान पूंजीपतियों ने अपने भंडार गृह में भर लिया है तो अब मोदी सरकार ने एक्सपोर्ट खोल दिया है। जिससे किसानों का धान औने पौने दामों में बिक गया। पूंजीपतियों की जेब भारी होगी। महंगाई का आलम देखें तो गरीब की थाली से दाल तो गायब ही हो गई है। भाजपा से गठबंधन की बात पर उन्होंने कहा कि गठबंधन की कोई बात सामने नहीं आई है, ये नेताजी मुलायम सिंह यादव का फैसला है। अमर सिंह सपा में शामिल होने की संभावना पर भी उन्होंने नेताजी पर टाल दिया।

नगर की बिजली समस्या को लेकर मंत्री जी ने गंभीरता दिखाई। कहा कि गजरौला की बिजली व्यवस्था सुधार के लिए वह रविवार को दिल्ली में नेताजी से बातचीत करेंगे। अगले 15 दिनों के अंदर उनका फिर से गजरौला का दौरा हो सकता है। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें