उर्स की शुरूआत के मद्देनजर दरगाह पर शुक्रवार की सुबह से जायरीनों के आने
का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम करीब चार बजे जिलाधिकारी वेद प्रकाश, पुलिस
अधीक्षक संजीव त्यागी, डा.सिराजुद्दीन हाशमी दरगाह शरीफ पर पहुंचे।
सज्जादानशीन ख्वाजा राशिद फरीदी ने दरगाह की तारीख पर रोशनी डाली।
इसके बाद
ध्वजारोहण करने के बाद समां रोशन की। बाद नमाजे मगरिब सलात ओ सलाम का
नजराना पेश किया गया। चादरपोशी कराकर सज्जादानशीन ने डीएम, एसपी की
दस्तारबंदी की। इशा की नमाज के बाद कव्वालों ने बाबा की शान में कलाम पेश
कर अकदीतमंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वहीं, जायरीनों ने दरगाह पर सजी
दुकानों से तबर्रुक की खरीदारी की। मोहम्मद अंसार साबरी, सैयद कासिम अली,
मुजीर फरीदी, इसरार फरीदी, सलीम फरीदी, अनवर फरीदी, मुर्तजा अली, जमाल
फरीदी, कारी यासीन फरीदी, हाफिज जावेद, मुनव्वर अली विद्यार्थी, चौधरी
दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।