फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा का अधिकार अधिनियम लागू करेंगे: कमाल अख्तर

Mon, 16 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में खाद्य सुरक्षा का अधिकार अधिनियम लागू करेंगे। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को क्रमश: तीन रुपये किलो की दर से गेहूं और दो रुपये किलो की दर से चावल मिलेगा। बताया कि,इससे ग्रामीण क्षेत्र में 73 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 65 प्रतिशत गरीबों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यह बातें खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कही। वे रविवार को रेतिया मोहल्ले में हाजी निजाम के आवास पर अपने स्वागत समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, राशन वितरण प्रणाली में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।

सपा सरकार तमाम विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि, सपा सरकार ने जितने विकास कार्य प्रदेश में कराए हैं उतने विकास कार्य कभी नहीं हुए। उन्होंने अपील की कि, किसान अपना धान सीधे मंडी में सरकारी दाम पर बेचें। सरकारी योजनाओं को पूरा लाभ भी उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आरिफ अख्तर, चमन हैदर बाकरी, जावेद, अकरम, चौधरी रजा, चौधरी इंशाअल्ला, प्रदीप, भरतलाल प्रजापति, नवाब बंजारा, हाजी नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें