फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर पुलिस ने चार बदमाश दबोचे

Mon, 16 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर पुलिस ने गवां रोड पर चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक बरामदने में कामयाबी पाई है, जबकि तीन बदमाश बबूल के जंगल का फायदा उठाते भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


आदमपुर पुलिस शनिवार दोपहर करीब तीन बजे रहरा-गवां मार्ग पर गांव चचौरा के मोड़ पर चेकिंग कर रही थी, तभी गवां की दिशा से बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्राली आई। इस पर चार लोग बैठे थे।

वहीं बिना नंबर की एक बाइक पर 3 तीन लोग सवार होकर आते दिखे। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर चार बदमाशों को धर दबोचा जबकि तीन बदमाश बबूल के जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चार तमंचे मय कारतूस बरामद किए गए। ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक चोरी की बताई जा रही है। पुलिस इन्हें मय वाहन के थाने ले आई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम दुष्यंत पुत्र ईश्वरी गांव गुरैठा आदमपुर, मोहित पुत्र ओमकार व विजय पाल पुत्र लोकी सिंह निवासीगण गांव गुलामपुर हसनपुर, रामू पुत्र वेदप्रकाश उर्फ वेदी धीमर मोहल्ला धीमरोवाला थाना रजपुरा संभल बताए। दुष्यंत औ रामू कह आदमपुर पुलिस को पहले से तलाश थी, दोनों पर कई मामले दर्ज हैं। एसपी दफ्तर पर कप्तान संजीव त्यागी ने घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें