फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकेट ने रोका युवाओं का पलायन

Sat, 28 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नौगावां सादात कस्बे में बनी जैकेट पूरे देश में लोगों को ठंड से बचा रही है। जैकेट के कारोबार ने युवाओं को नगर में ही रोजगार मुहैया कराने का काम किया है। बस्ती में करीब 150 जैकेट फैक्ट्रियां चल रही हैं।
विज्ञापन


इनमें फैक्ट्री चलाने वाले से लेकर कपड़ा काटने वाले, सिलाई करने वाले और तैयार जैकेट की लोडिंग करने वाले सभी युवा 18 से 40 वर्ष के हैं। दो साल पहले तक नौगवां बस्ती सूनी-सूनी दिखाई देती थी, क्योंकि हर घर से युवा रोजगार की तलाश में दिल्ली मुंबई, चंड़ीगढ़, अहमदाबाद, कोलकाता जैसे शहरों में रहते थे।

 घर से बाहर रहकर उन्हें इतनी बचत नहीं होती थी। लेकिन दो साल में नौगावां सादात में जैकेट के कारोबार ने युवाओं की तकदीर बदल दी है। यही नहीं लड़कियां भी जैकेट की सिलाई कर रही हैं। वह एक दिन में पांच सौ से डेढ़ हजार रुपये तक कमा रहे हैं। दिन रात मशीनों पर काम चल रहा है। एक फैक्ट्री एक सीजन में एक से डेढ़ लाख जैकेट तक तैयार करके भेज रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें