वाइज इस्लाम ने मॉडल पब्लिक लॉ कालेज चंदौसी (संभल) में 26 नवंबर को
राष्ट्रीय संविधान दिवस के मौके पर सोशल मीडिया व इंटरनेट का
निर्वाध एवं स्वतंत्र प्रयोग युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपरिहार्य
है। अंतरमहाविद्यालयी विवाद विवाद प्रतियोगिता में
हिस्सा लिया।
इसमें वाइज इस्लाम ने इस विषय के पक्ष में और विपुल राना ने
विपक्ष में अपने मजबूत तर्क रखे। प्रतियोगिता में वाइज इस्लाम को दूसरा
पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया एवं ट्राफी प्रदान की गई। यह
टीम महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता मोहम्मद तारिक एवं मोहम्मद इफ्तिखार
अली के मार्गदर्शन में गई। लॉ कालेज संरक्षक डा. सिराजुद्दीन हाशमी,
प्राचार्य डा. राना परवीन एवं स्टाफ ने प्रतियोगिता में जीत हासिल होने पर
बधाई दी।