फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंग प्लांट बंद करने के लिए मांगी 15 दिन की मोहलत

Thu, 25 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा टैक्सटाइल वेस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने वाशिंग प्लांट बंद करने के लिए पुलिस प्रशासन से पंद्रह दिन की मोहलत मांगी है और प्लांट न बंद करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई करने में सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शासन स्तर से कॉटनवेस्ट के वाशिंग प्लांटों को बंद करने के आदेश मिलते ही खलबली मच गई है। कपड़ों को तेजाब और केमिकल से धोने के बाद पानी को बोरिंग के सहारे जमीन में डालने से अमरोहा का पानी प्रदूषित हो चुका है। शहर में तमाम वाशिंग प्लांट प्रतिबंध के बावजूद संचालित हैं।

बुधवार को इस संबंध में कोतवाली में हुई बैठक में अमरोहा टैक्सटाइल वेस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर मोहम्मद नईम और सीओ सिटी शील कुमार से वाशिंग प्लांटों को बंद करने के लिए पंद्रह दिन की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन


साथ ही भरोसा दिलाया है कि तय समय में यदि वाशिंग प्लांट बंद नहीं होते हैं, तो एसोसिएशन खुद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएगी। इस दौरान फायर ब्रिगेड से एनओसी लेने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर जेई विद्युत सूर्यकांत शर्मा,  एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान अहमद मंसूरी, शाहनवाज रईस, सलाउद्दीन मंसूरी, महमूद, शाहिद, ताहिर, हाजी शाहिद, जुनैद, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें